BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 11:01 am
BIG NEWS : पुलिस की प्रेरणा का दिखा असर, बांछड़ा समाज के एक ही गांव के 3 युवा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित, मनासा थाने पर किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मंशानुरूप समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत सन् 2017 के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नीमच मनोज कुमार सिंह वर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज द्वारा नीमच जिले के पिछड़े वर्ग के लोगों को जागरूक करने एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने रक्षित केंद्र नीमच में निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई थी एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा भी इस हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है जिसके फलस्वरूप नीमच जिले के बाछडा समुदाय के कई युवा प्रेरित होकर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई निशुल्क कोचिंग का लाभ लेते हुए एवं ऑनलाइन कोचिंग की सहायता से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेकर लिखित, शारीरिक एवं साक्षात्कार उत्तीर्ण कर थाना मानसा क्षेत्र के हाड़ी पीपलिया गांव के 3 युवाओं ने आरक्षक परीक्षा उत्तीर्ण की गई जिनमे दो सगे भाई 1. पिंकेश पिता मुकेश मालवीय जाती बाछडा, 2. हर्ष पिता मुकेश मालवीय जाति बाछडा एवं 3.अंशुल पिता रामपाल मालवीय जाति बाछडा जिनके द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से परीक्षा की तैयारी कर आरक्षक पद पर चयनित हुए। तीनों नौ जवानों के हौसला अफजाई एवं अन्य युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मनासा एसडीओपी विमलेश उइके एवं टीआई मनासा शिव रघुवंशी द्वारा चयनित छात्रों का थाना मनासा पर माला पहनाकर मुंह मीठा कराया जाकर उत्साहवर्धन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE