BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 11:05 am
REPORT : आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर व एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखें, जुलूस में धारदार हथियार न रखें, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर।  कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले पर्व जिसमे नाहर सैय्यद राष्ट्रीय एकता मेला, होलिका दहन, धुलेंडी, गुड फ्रायडे, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा / चौत्र नवरात्रि प्रारंभ, चौती चाँद, ईद-उल-फीतर, डॉ. अंबेडकर जयंति / वैशाखी, रामनवमी, महावीर जयंति और हनुमान जयंति पर्वाे पर की जाने वाले शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी समाज जनों से आग्रह किया गया की होलिका दहन में हरे पौधों को ना काटा जाए। इसके स्थान पर सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडो का प्रयोग करें एवं संयमित रूप से होली खेले। कलेक्टर गर्ग ने कहा कि, ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखें, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में मंदसौर जिले ने बहुत अच्छी पहल की है। नया तरीका सीखना भी बहुत जरूरी है। जुलूस में धारदार हथियार न रखें। आयोजन की पूर्ण सूचना प्रदान करें। उसकी योजना बनाएं तथा सभी सदस्य सक्रिय रहे। महिला सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष तौर पर ध्यान रखें। 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा कहा गया कि, होली दहन के संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए। आयोजनों के लिए वालंटियर रहे तथा रात तक अपनी ड्यूटी करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीके वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाएं, फैलाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। भ्रामक खबरों की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान करें। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

बालाजी ग्रुप जिले में डीजे मुक्त गैर का आयोजन करेंगे-
शांति समिति की बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा कहा गया कि बालाजी ग्रुप द्वारा जिले में डीजे मुक्त गैर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं किया जाएगा। नगर पालिका मंदसौर त्योहार के दौरान साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एमपीईबी विभाग लाइट के खंभे एवं तार को अच्छे से चेक करे, कही झुके हुए ना हो। इसके लिए एक बार फील्ड विजिट करें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था का रूट प्लान बनाएं तथा लोगों को इसके बारे में बताएं। पीडब्ल्यूडी विभाग बेरीगेट की व्यवस्था करें तथा रास्ते के गड्ढे ठीक करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टरों की ड्यूटी लगाए तथा एम्बुलेंस को हमेशा अलर्ट मोड में रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE