सरवानिया महाराज। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की समस्त निकायो में चलाए जा रहे वूसली अभियान में नगर परिषद सरवानिया महाराज में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमिला ठाकुर के मार्गदर्शन में वसूली अभियान चला रखा है, जिसके तहत जल कर सहित अन्य करों का भुगतान नहीं करने वाले करीब दो दर्जन से भी अधिक उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
परिषद द्वारा समय समय पर निकाय के अन्तर्गत नल जल उपभोक्ता, भूमि भवन भूखण्ड के धारियों को निकाय में जलकर स्वच्छता, प्रकाश, भुमि भवन कर का भुगतान करने हेतु बार बार सम्पर्क कर वार्ड एवं ज़ोन वाइज वसूली शिविर लगाकर अभियान चलाया गया था, किन्तु कई लोगों का जल कर सहित अन्य करों का भुगतान बाकी है। ऐसे उपभोक्ताओ का परिषद द्वारा नल कनेक्शन विच्छेद किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये समय पर करों का भुगतान करें। विच्छेद किए गए नल कनेक्शन करों का भुगतान करने पर जोड़ दिए जाएंगे।