निम्बाहेडा। ब्राह्मण समाज के प्रति वर्ष होने वाले भव्य एवं विशाल भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन में हमारे सांसद सी पी जोशी पार्षद नीतिन चतुर्वेदी सहित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन एवम संगठन पदाधिकारियों आदि से विचार विमर्श कर इस बार निंबाहेड़ा में होने वाले भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित करने के लिए आगामी बैठक में विचार विमर्श करने का सुझाव ब्राह्मण समाज द्वारा दिया जा रहा है भगवान परशुराम चेरिटेबल एवम एजुकेशनल ट्रस्ट के संयोजक एवं अखिल भारतीय मारु औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ उदयपुर प्रतापगढ़ राजसमन्द बांसवाड़ा नीमच जिले के सभी ब्राह्मण समाज के संगठन के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर प्रति वर्ष निम्बा हेडा में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बहुत लम्बे अरसे बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री हमारे समाज से बने हैं जिससे सम्पूर्ण राजस्थान में ही नही अन्य राज्य में भी ब्राह्मण समाज में जागृति आई है। शर्मा ने सभी समाज के वरिष्ठ जन की एक बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रम को लेकर होने वाली बैठक में राजस्थान के सी एम भजन लाल शर्मा को भगवान परशुराम जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित करने पर बैठक में गम्भीरता से विचार कर निर्णय करनें का सुझाव दिया है। इस हेतु सीए गुणवन्त लाल शर्मा आज समाज के वरिष्ठ जन एवम ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों से सम्पर्क करेंगे। यदि बैठक में प्रस्ताव पास हो जाता है तो इस बार निम्बा हेडा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्य अतिथि के तोर पर आमन्त्रित करने हेतु उनकी स्वीकृति लेने हेतु प्रयास अभी से शुरु कर कार्यक्रम की तारीख तय करने का निर्णय लिए जाने का सुझाव दिया है।