BREAKING NEWS
KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 2:03 pm
BIG NEWS : किसानों को ​​​​​​​ओलावृष्टि के नुकसान का जल्द मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला, जल संकट को लेकर प्रभारी मंत्री करेंगे जिलों का दौरा, इन अहम प्रस्तावों पर भी लगी मुहर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों को जल्द ही सरकार मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टर को नुकसान की समीक्षा करने और सर्वे के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।


गुड़ी पड़वा पर हर मंत्री को जिले में पहुंचने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। सभी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी ने किसी जिले में पहुंचें और इस उत्सव में भाग ले। 


जिनके यहां को लेकर हुए हैं, वे सभी प्रमुख सचिव वे उसकी साप्ताहिक समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट मुख्य को देंगे। मुख्य सचिव अलग-अलग विभाग से हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे। सीएम हर दो महीने में समीक्षा करेंगे। भिंड-चंबल में 18 भूमिपूजन हुए हैं। आगामी समय में 7 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन होगा। पर क्रियान्वयन शुरू हो गया है। सभी संभाग से निवेश के प्रस्ताव मिले थे। 


26वीं वाइल्ड लाइफ स्वीकृत
ओंकारेश्वर में 26वीं वाइल्ड लाइफ स्वीकृत हो गई है। इस वाइल्ड लाइफ के वन क्षेत्र में कोई भी वन ग्राम नहीं है। 614 वर्ग किलोमीटर की वन सेंचुरी है। इसी के साथ देश में सर्वाधिक वन सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम पर है।


प्रभारी मंत्रियों को पानी की व्यवस्था बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभारी मंत्रियों को गर्मी में जल संकट से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि सभी मंत्री अपने जिलों में पहुंचें और पीने के साफ पानी की व्यवस्था करें। सीएम ने पशुओं और पक्षियों के पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा है।


आत्मनिर्भर नगर निगम और नगर पालिका बनाने में सबसे बड़ा खर्चा तनख्वाह और पेय जल के बिल का आता है।  उसे कम करने के लिए प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सोलर प्लांट लगाने की अनुमति मांगी थी, जिसे अनुमति दे दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE