BREAKING NEWS
KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 2:12 pm
KHABAR : पुलिस की बड़ी कार्यवाही लाखों रुपए के अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। अवैध रुप से देशी पिस्टल- कट्टे निर्माण सहित तस्करी के गढ़ रुप में पहचान बना चुके सिगनुर में तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रुप से ड्रोन कैमरे की मदद से सर्चिंग करते हुए जंगल में चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री को उजागर करने के साथ ही यहां से एक लाख रुपए मूल्य के अवैध हथियारों के साथ निर्माण सामग्री बरामद की है। इस हथियार और निर्माण सामग्री पेड़ के नीचे जमीन में गाढ़कर रखे गए थे। इस मामले में एक फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जो संगठित अपराधों में लिप्त पुलिस थानों में इस पर अपराध भी दर्ज है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि जिले के 03 अपराधों में फरार चल रहे शातिर आरोपी राजा उर्फ बाबु पिता तकदीरसिंह टकराना सिकलीगर निवासी ग्राम सिग्नूर को खंडवा के रास्ते से होकर निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए  थाना बड़वाह, बैडिय़ा एवं चौकी बमनाला थाना भीकनगांव के पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। राजा की निशानदेही पर पुलिस टीम राजा के साथ सिगनुर पहुंची। यहां गांव के बाहर जंगल में ड्रोन कैमरा की सर्चिंग कराई गई। जहां से 04 नग देशी पिस्टल एवं हथियार बनाने की सामग्री 10 नग बैरल, 2 नग बड़ी संडसी, 05 नग रैती, हथौड़े, कटर, छैनी आदि एक पेड़ के नीचे जमीन में छिपाए हुए मिले। आरोपी का पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE