नीमच। देश के तीन वीर सपूतो शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव ने हँसते हँसते फांसी के फंदे को चूम कर अपने प्राणों को देश के ऊपर न्योछावर कर शहीद हो गए थे। ऐसे क्रन्तिकारी वीर सपूतो को आज शहादत दिवस पर आम आदमी पार्टी ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन का स्मरण करते हुए संकल्प दिवस मनाया।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी क्रांतिकारी साथियो को संकल्प दिलाया की हमें अन्याय, अत्याचार, सामाजिक असमानता, तानाशाही के खिलाफ शहीद ए आजम भगतसिंह, सुखदेव राजगुरु के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके नक़्शे कदम पर चलकर भारत को उनके सपनो अनुसार नबर वन बनानां है और इसके लिए आज हम सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता संकल्प लेते है की जब तक भारत इन वीर सपूतो के सपनो अनुसार नहीं बनेगा तब तक पार्टी का हर एक साथी संगर्ष करेगा और उनके सपनो को साकार कर ही चौन की साँस लेंगा।
आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी में बताय की आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों एवं विधानसभा स्तर पर उक्त आयोजन कर शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए संकल्प लिया की जब तक भारत से गरीबी, अशिक्षाः, अत्याचार, अन्याय, आर्थिक असमानता दूर नहीं होती तब तक आम आदमी पार्टी का एक एक सिफाही देश के लिए इन वीर सपूतो के सपने को साकार करने के लिए तन मन धन से सहयोग कर संगर्ष जारी रखेंगा। हमने आज इन वीर सपूतो को श्रदा सुमन अर्पित कर संकल्प लिया है की हम देश को उनके सपने अनुसार बनाकर ही मानेंगे ,तभी हमारी सच्ची श्रद्धांजलि इन वीर सपूतो के लिए होगी। आज शहादत दिवस के अवसर पर नीमच में पारसी बावड़ी स्थित वाटिका में शाहिद ए आज़म भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित कर प्रदेश के निर्देशानुसार संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नवीन कुमार अग्रवाल,जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पवार, जिला सचिव चंद्रेश सेन, प्रदेश कार्यकारिणी के अशोक सागर,लीगल विंग के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा,डॉ राजू पाल,जूझर अली बोहरा,महिला विंग की रिजवाना खान, निलेश पवार, संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के बालचंद वर्मा,रामलाल राम रख्यानी, कैलाश चंद्र गोयल,जोसेफ जडसन, एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।