BREAKING NEWS
KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 3:25 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री टीबी मुक्‍त भारत अभियान अंतर्गत मंदसौर कलेक्‍टर अदिति गर्ग आज राजधानी दिल्‍ली में होंगी सम्‍मानित, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 07 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्‍त भारत अभियान अंतर्गत मंदसौर जिले का चयन करते हुए जिला कलेक्‍टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन मे अभियान का शुभारंभ हुआ । अभियान के अंतर्गत जिले के समस्‍त ग्राम पंचायत एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे टीबी की बीमारी के प्रति जन जागरूकता लाते हुए घर-घर सर्वे का कार्य संपादित किया गया । सर्वे के दौरान जल्‍दी जांच जल्‍दी उपचार टीबी मुक्‍त मंदसौर हेतु शिविर का आयोजन करते हुए एक्‍स-रे एवं बलगम की जांच की गई । अभियान के अंतर्गत जिले मे पूर्व से उपचार पर चल रहे कुल 1513 टीबी मरीज उपचाररत थे । जिन्‍है निरूशुल्‍क दवाईया एवं भारत सरकार के द्वारा 1000 प्रतिमाह मरीजों को डीबीटी के माध्‍यम से राशि प्रदान की गई । शिविर मे कुल 784 नवीन मरीजों की खोज की गई । तथा शिविर के माध्‍यम से 250497 संभावित लक्षणों वाले हितग्राहियों की घर-घर स्‍क्रीनिंग करते हुए 82084 एक्‍स-रे की जांच एवं 19000 बलगम की जांच निरूशुल्‍क शिविर के माध्‍यम से की गई । अभियान मे जिले के समस्‍त जनप्रतिनिधीगण समस्‍त शासकीय विभाग, पत्रकारगण, एनजीओ द्वारा टीबी मरीजों के लिए 1812 निक्षय मित्र बनते हुए 2259 फुड बास्‍केट जो टीबी मरीजों को प्रदान किए गए। उक्‍त फुड बास्‍केट मे दाल, चना, गुड, सोयाबडी, मुंगफली का दाना प्रदान किए गए । जो टीबी मरीज को प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन उपलब्‍ध कराता है । 07 दिसंबर 2024 से अभियान अंतर्गत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, आशा कार्यकर्ता, कम्‍युनिटी हैल्‍थ ऑफिसर, महिला स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, पुरूष स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, सरपंचगण, रोजगार सहायक, राजस्‍व अमला द्वारा अभियान मे जिले की 468 ग्राम पंचायतों मे से 148 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्‍त ग्राम पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया । टीबी मुक्‍त ग्राम पंचायत होने पर जिला कलेक्‍टर महोदया द्वारा पंचायत के सरपंचगण एवं सचिवगण, स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं का सम्‍मान भी किया जाऐगा । अभियान 24 मार्च विश्‍व टीबी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली जिला चिकित्‍सालय से मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर नगर के मुख्‍य मार्गाे से निकाली गई । एवं अभियान का समापन किया गया । जिला क्षय अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन मे जिले के समस्‍त स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान को सफल बनाया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE