BREAKING NEWS
KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 3:38 pm
BIG NEWS : सात फेरे लेने के बाद परीक्षा, बोर्ड एग्जाम देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, स्कूल के बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। शादी के फेरे के बाद नई नवेली दुल्हन विदा होने के बजाय पहले बोर्ड परीक्षा देने पहुंची। इस दौरान दूल्हा एग्जाम सेंटर के बाहर इंतजार करता रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद दुल्हन और दूल्हा फूलों से सजी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हुए।


दरअसल, अभी मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का समय चल रहा है। आज सोमवार को 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर था। इसी दौरान एक नई नवेली दुल्हन शादी का फेर लेने के तुरंत बाद अपने ससुराल न पहुंचते हुए शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी पहुंची। कृष्णा (19) निवासी रौन की शादी अजय निवासी सोनेलाल का पूरा उत्तर प्रदेश से हुई थी। 22 मार्च 2025 को मंडप, 23 मार्च को टीका और 24 मार्च यानी आज इनका विदाई कार्यक्रम था।


नई नवेली दुल्हन सजधज कर हाथों में मेहंदी और कंगन पहने हुए थी। सोमवार को सुबह कृष्णा जारोलिया शादी के जोड़े में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी में विज्ञान की परीक्षा देने के लिए पहुंची। जहां परीक्षार्थी व शिक्षक हतप्रत होकर देखते रह गए।


दुल्हन बनकर परीक्षा देने आई कृष्णा जारोलिया ने बताया कि शादी तय होने के बाद बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल आने पर पता लगा कि शादी के अगले दिन ही विज्ञान विषय का पेपर है। इस बात पर ससुराल पक्ष को अवगत कराया। इस पर पति अजय ने पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने का समर्थन किया और सोमवार को खुद परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचे। कृष्णा के पति अजय सिंह जारोलिया ने बताया कि मेरी मैडम (पत्नी) का पेपर था, इसलिए फेरे लेने के बाद सीधे परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा। वहीं अजय ने अपनी पत्नी के पास होने की कामना भी की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE