BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 4:28 pm
KHABAR : तमिलनाडु की हिंदी विरोध की आंच एमपी पहुंची, रेलवे अस्पताल में हिंदी बोलने पर डॉ नहीं करते इलाज, नाराज रेलवे कर्मचारी संघ हड़ताल पर, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में जिस तरह से राष्ट्र भाषा हिंदी को लेकर विरोध हो रहा है उसी तरह का विरोध शहडोल रेलवे अस्पताल में भी देखने को मिला है। तमिलनाडु से उठी हिंदी विरोध की आग एमपी पहुंच गई है। इसी कड़ी में रेलवे अस्पताल की अव्यवस्था, डॉक्टरों की कमी और उचित इलाज नहीं होने से नाराज रेलवे कर्मचारी संघ हड़ताल पर है। कर्मचारी संघ ने एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि- मरीजों के हिंदी बोलने पर इलाज नहीं किया जाता है। डॉक्टर द्वारा रेल हादसे में गंभीर रूप से जख्मी और कटे हुए मरीजों को हिंदी बोलने पर उलटे पांव लौटा दिया जाता है। कहा जाता है कि इंग्लिश में बोलकर इलाज कराओ, तभी इलाज हो पाएगा अन्यथा नहीं।


बता दें कि शहडोल रेलवे अस्पताल में अव्यवस्था और डॉक्टर की कमी को लेकर रेलवे कर्मचारी संघ हड़ताल पर है। अस्पताल में दो हजार से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए मात्र दो डॉक्टर हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहीं डॉक्टर टी राजेश हिंदी भाषी मरीजों का इलाज करने से इनकार करते हैं। रेलवे कर्मचारियों ने हिंदी भाषा विरोधी डॉक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। मामला शहडोल के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कालोनी में स्थित रेलवे अस्पताल का है। रेलवे कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी है, और मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE