खरगोन। शहर के पीजी कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन के दूसरे दिन सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश की अलग- अलग नृत्य विधाओं को एक मंच पर प्रस्तुत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिस पर उपस्थित सहपाठियों ने ताजियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रुप में कलेक्टर भव्या मित्तल भी पहुंची, उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अपनी रुचि की गतिविधियां में शामिल होने से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और वे तनाव मुक्त रहते है। प्राचार्य शैल जोशी ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का विकास बढ़ाना है।