BREAKING NEWS
देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 5:37 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया जावद उप जेल का निरीक्षण, बंदियों को उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनपद सभाकक्ष जावद में जनसुनवाई के बाद उपजेल जावद का निरीक्षण कर, जेल में निरूद्ध बंदियों को उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्‍टर ने इस निरीक्षण के दौरान बंदियों के लिए परिजनों से मुलाकात कक्ष, उपजेल में चिकित्‍सक की उपलब्‍धता एवं उपचार सुविधा, जेल में बंदियों को उपलब्‍ध करवाए जा रहे नाश्‍ता, भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी भी ली। उन्‍होने जेलर को निर्देशित किया, कि उपजेल में निरूद्ध सभी बंदी जेल नियमों का पालन करें और अनुशासन में रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्‍टर ने उपजेल में निरूद्ध मियादी, हवालाती एवं सामान्‍य मियादी बंदियों की संख्‍या, उनकी दिनचर्या, मुलाकात का समय की भी जानकारी ली।
इस निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने उपजेल जावद परिसर में पीआईयू द्वारा निर्माणाधीन डबल मंजिल बैरक निर्माण कार्य का अवलोकन किया और निर्माण कार्य गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व, कलेक्‍टर चंद्रा ने तहसील एवं उपखण्‍ड कार्यालय जावद का भी निरीक्षण किया और प्रस्‍तावित नवीन संयुक्‍त तहसील कार्यालय भवन निर्माण के नक्‍क्षे का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने सेंगवा में शासकीय भवन निर्माण के लिए उपलब्‍ध शासकीय जमीन का मौका मुआयना भी किया। एसडीएम जावद प्रीति संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर मयूरी जोक, जेलर सीएल परमार भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE