BREAKING NEWS
KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 11:25 am
BIG NEWS : कांग्रेस का नया अभियान न्यायपथ, राष्ट्रीय अधिवेशन में सरदार पटेल पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पास, बीजेपी ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल पर सात सूत्रीय प्रस्ताव पास हुआ है। जिसमें सरदार पटेल के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वल्लभभाई पटेल के साथ न्याय नहीं किया। कांग्रेस का न्यायपथ सोनिया गांधी परिवार के लिए है।


गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन चल रहा है। पहले दिन मंगलवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों पर गहन चर्चा हुई और उनसे जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस न्यायपथ अभियान चलाएगी। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। लिखा कि, अहमदाबाद में हुई विस्तारित सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों पर गहन चर्चा हुई और उनसे जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में तय हुआ कि सरदार पटेल जी की राह पर चलकर कांग्रेस३

किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को तैयार है।
‘नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो’ की डगर पर बढ़ने को तैयार है।
संविधान सम्मत मौलिक अधिकारों, देश के मेहनतकश मजदूरों और कामगारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
संसाधनों के न्यायपूर्ण वितरण के लिए नए संघर्ष को तैयार है।
सांप्रदायिकता के उन्माद को रोकने के लिए संघर्ष को तैयार है।
वैमनस्य और विभाजन को हराने की लड़ाई के लिए तैयार है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत के प्रजातंत्र और संविधान की आजादी की इस लड़ाई को धारदार बनाने के लिए ‘न्यायपथ’ पर चलने के लिए संकल्पबद्ध हैं।


इस पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जीते जी और बाद में भी सरदार वल्लभभाई पटेल का अपमान किया। उनके साथ न्याय नहीं किया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा, सरदार पटेल की एक बात भी नहीं मानी। बात मानी होती तो आज कश्मीर का दर्द नहीं होता। बाबा अंबेडकर का भी सम्मान नहीं किया लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, कांग्रेस पार्टी लोगों का जमघट है।


रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस का न्यायपथ सोनिया गांधी परिवार के लिए है, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जीजा जी के लिए है। सोनिया गांधी का परिवार सेफ रहे इसलिए न्यायपथ अभियान चलाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांधी परिवार से न्याय के लिए लड़ना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE