BREAKING NEWS
KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 11:26 am
KHABAR : भीषण गर्मी में वन्य जीव जानवरों व पशु पक्षियों के लिए पहल ग्रुप सदस्यों ने नाडी में डाले पानी टैंकर, 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच वाडाखेड़ा जोड़ में व्हाट्सएप ग्रुप पहल ने वन्य जीवों की परेशानी को देखकर बचाव में किए प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। गर्मी में वन्य जीव परेशान है इन मूक पशुओं व पक्षियों के लिए एक बार फिर सेवा प्रकल्पों के तहत लगातार सक्रिय व्हाट्सएप समूह ष्पहल ष् ग्रुप के सदस्यों ने वाडाखेड़ा जोड़ में जानवरों के लिए गर्मी में राहत व बचाव की कवायद करते हुए मंगलवार को नागेरा नाडी में 18 पानी के टैंकर एक साथ डालें वहीं वन्य जीव व पक्षियों के लिए भोजन सामग्री, दाना चुग्गा डालकर दिनभर बचाने का प्रयास किया।

सिरोही नगर के करीब 80 सदस्यों का व्हाट्सएप पहल ग्रुप सहायक उप निरीक्षक पुलिस सचिंद्र रतनू की देखरेख में लगातार संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के दिनों में पानी के अभाव में बहुत से पशु पक्षी व वन्य जीव अपनी जान गंवा देते हैं उनके बचाव के लिए पहल समूह द्वारा गर्मियों में चार माह लगातार प्रतिदिन एक टैंकर नाडी में डाला जा रहा है। बताया की पानी की प्यास के मारे जानवरों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इनके लिए ग्रुप के सदस्य हमेशा चिंता करते हुए प्रतिवर्ष बचाव कार्य के तहत सेवा देने जुट जाते है।

वाड़ाखेड़ा जोड़ बहुत बड़ा एरिया वन्य जीवों से भरा है उसी की नागेरा नाडी में अब नाम मात्र का पानी बचा है इसको देखते हुए अविलंब पहल ग्रुप ने प्रचंड गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से वन्यजीवों के लिए टैंकर से पानी पहुंचा। बताया कि पीने के पानी से जानवरों को राहत मिलती ही है साथ ही नाडी के आसपास की भूमि गीली रहती है जिसमें पशु पक्षी व जानवर उसके अंदर अपने आपको गिला भी करते हैं जिससे उनको गर्मी में कुछ निजात मिले।

उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप समूह पहल द्वारा लगातार समय-समय पर मूक पशु पक्षियों, वन्य जीवों और जरूरतमंदों को सामाजिक सरोकार सहायता में ष्समाज में हम सभी एक दूसरे के पूरक हैष् की भावना से जरूरत के समय सहायता उपलब्ध करवाकर अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा सेवा सद्कार्यों में खर्च किया जाता है। इस मौके पर ग्रुप सदस्य हेमन्त पुरोहित, लोकेश खण्डेलवाल, हरदयालसिंह देवड़ा, राजेंद्रसिंह जाखोड़ा, सज्जनसिंह राजपुरोहित, हनुमान प्रजापत, भरत माली, अमजदखान, तग़सिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह, एमपीसिंह, हुसैनभाई, भंवरलाल माली, जतिन पटेल, राहुल त्रिपाठी, योगेश दवे, का. गणपत विश्नोई, मंसाराम सेन, प्रदीप वैष्णव, परबतसिंह राजपुरोहित सहित कई सदस्य मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE