देवास। शहर के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक दो स्थित कीटनाशक बनाने वाली फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया कंपनी में दो महीने पहले लगी आग की जांच के बाद आज कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सपना शर्मा द्वारा कंपनी को सील कर दिया गया। तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया की बिते दिनों कंपनी में आग लग गई थी जिस पर कलेक्टर महोदय द्वारा जांच टीम गठित की गई थी।जांच रिपोर्ट में सामने आया कि फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह कंपनी बिना लाइसेंस के चल रही थी। कंपनी ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। साथ ही सुरक्षा मानकों का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था। ऐसी स्थिति में कंपनी में कार्य करने वाले मजदूरों एवं जन सामान्य के जीवन को भी खतरा होने पर कलेक्टर महोदय द्वारा कंपनी को सील करने के निर्देश पर कंपनी को सील किया गया है। जिला स्तरीय समिति द्वारा आगे जेसे भी निर्देश मिलेगे उसी अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।