BREAKING NEWS
देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 2:30 pm
KHABAR : संत प्रमाणसागर बोले- भारत को हिन्दू राष्ट्र होना ही चाहिए, जो हिंसा से दूर रहे वो हिन्दू, मंत्री पटेल के निवास पर किया शंका समाधान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जैन संत आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज भोपाल में मंत्री प्रहलाद पटेल के आवास पर पहुंचे। यहां मंत्री पटेल ने परिवार सहित उनका पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। पंचायत मंत्री के ही सरकारी आवास में जैन संत प्रमाण सागर ने शंका समाधान (लोगों की जिज्ञासाओं पर सवाल-जवाब किए) किया।


हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर प्रमाण सागर ने कहा- मैं तो कहता हूं कि हिन्दू राष्ट्र होना ही चाहिए। हिन्दू का मतलब कोई जाति या वर्ग विशेष नहीं है। हिन्दू यानि वह जो हिंसा से दूर रहे। हम तो चाहते हैं भारत राष्ट्र ऐसा हो जो हिंसा से पूरी तरह मुक्त हो और हिन्दू राष्ट्र हो।


भारत से मांस निर्यात को लेकर प्रमाण सागर महाराज ने कहा,
ये तो भारत के लिए कलंक है कि भारत जैसे अहिंसावादी देश से मांस का निर्यात हो रहा। जिस देश में हमने चूल्हे की पहली रोटी गाय के लिए समर्पित की है। उस देश में गाय के अस्तित्व पर प्रश्न है। ये चीजें बिल्कुल ठीक नहीं हैं।


मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि मांस निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। और गौमाता को यदि राष्ट्रीय पशु के रूप में घोषित किया जाए तो इससे अच्छी बात नहीं हो सकती। बल्कि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था।


हमारे डीएनएम में भारतीयता
हिन्दुओं को एकजुट होने के सवाल पर प्रमाण सागर महाराज ने कहा, मैं तो मानता हूं कि एकजुट हैं। अलग कहां हैं? हम सब एक ही हैं। एक ही संस्कृति में जीने वाले लोग हैं। भारतीय संस्कृति हमारी राष्ट्रीय मान्यता है। हमारी उपासना पद्धतियां भिन्न हो सकती हैं। पर, हम सबके डीएनए में एक ही बात है वो है भारतीयता। हम भारतीयता के संपोषक हैं। भारतीयता को बढ़ाने के लिए समर्पित रहने वाले लोग हैं। हम सबको एक नाम पर एक होना चाहिए वो है भारतीयता और भारतीय संस्कृति।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE