खरगोन। कसरावद में नगर परिषद कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत नवीन हितग्राहियों का अब भौतिक सत्यापन शुरू किया गया है। बुधवार को नगर के 13वार्डों के लिए गठित तीन दलों ने नगर भ्रमण किया। 31 मार्च तक लिए गए 459 नवीन आवेदनों के हितग्राहियों के घर पहुंचकर दलों ने भौतिक सत्यापन किया। वार्ड 11 से 15 के दल प्रभारी विजय यादव ने बताया दल में एक प्रभारी के साथ तीन कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न बिंदुओं पर हितग्राहियों द्वारा आवेदन में दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। शासन ने प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत 31 मार्च तक नवीन हितग्राहियों से आवेदन लिए थें! नगर परिषद कर्मचारी मंगलेश दाबड़, अमजद खान, हरिराम एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।