नीमच। शहर के महू-नसीराबाद रोड स्थित चंगेरा कृषि उपज मंडी में उपज लेकर पहुंचने वाला अन्नदाता परेशान हो रहा है। व्यापारियों की मनमानी के चलते किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी में किसानों की सुविधाओं के लिए बने शेड पर भी व्यापारियों का कब्जा रहता है। इतना ही नहीं अब तक मुख्य सड़कों पर भी व्यापारियों के उपज से भरे कट्टे आवागमन बाधित कर रहे हैं। किसानों ने मंडी सचिव से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।