BREAKING NEWS
KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 6:27 pm
KHABAR : घर के बाथरूम में भी हर-हर गंगे का स्मरण करने मात्र से गंगा स्नान का फल प्राप्त हो जाता है- पं. जीवन कृष्ण शास्त्री, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। एक योजन 4 कोस का होता है, और 4 योजन में 12 किलोमीटर बनते हैं। घर के बाथरूम में स्नान करते समय हर-हर गंगे का स्मरण करने मात्र से गंगा स्नान करने का फल मिल जाता है।
उक्त अमृतवाणी पण्डित जीवन कृष्ण शास्त्री ने कथा के चौथे दिन शुक्रवार को अपने मुखारविंद से रामनगर -कराडिया महाराज की झील में स्थित 11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवाहित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता है, मनुष्य जीवन मिला है तो जीवन में जीते जी एक बार समय रहते गंगा जी जाकर गंगा स्नान जरुर करलें। अगर फिर भी गंगा जी जाने का समय नहीं मिलता है तो घर में ही बने बाथरूम में स्नान करते समय हर-हर गंगे बोलने मात्र से ही एक हजार दो सौ किलोमीटर दूरी तक गंगा स्नान करने का फल प्राप्त हो जाता है। कथा पंडाल में भगवान श्री शिव जी (लक्ष्मण सिंह राणावत), माता पार्वती जी (अनिष पूरी) ने स्वांग धरा और व्यासपीठ पर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने पूजन कर धर्म लाभ लिया। वर्तमान में आसमान में बरसती गर्म लू के थपेड़ों की भी परवाह किए बगैर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शिव महापुराण साप्ताहिक कथा में पण्डित जीवन कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से बह रही धर्म ज्ञान गंगा में डुबकियां लगाने कोई पैदल यात्रा तो कोई टू-व्हीलर तो कोई फोर व्हीलर वाहनों से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा पंडाल में प्रतिदिन अलग-अलग कथा प्रसंग पर कोई शिव तो कोई पार्वती जी तो कोई नंदी महाराज का स्वांग धरे गांव के युवा कथा आयोजन में शोभा बढ़ाकर चार-चांद लगा रहे हैं। कराड़िया महाराज से मात्र दो किलोमीटर और चीताखेड़ा से 4 किलोमीटर दूरी पर नीमच मार्ग पर स्थित 11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण ज्ञान गंगा प्रवचन में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवाहित की जा रही है। श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन आस-पास व दूरदराज ग्रामीण इलाकों से गर्म लू के थपेड़ों की परवाह किए बगैर श्री शिव महापुराण कथा में ज्ञान गंगा में डुबकियां लगाने पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE