चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत अब पात्र ग्रामीणों को 100 दिनों की बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। यह जानकारी चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्राम पंचायत ओछड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।
विधायक आक्या ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और गांवों में स्थायी विकास कार्यों को गति देना है, जिससे गांव आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भंडारिया मार्ग स्थित पंचायत भूमि पर पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी समुंद्र सिंह, सहायक अभियंता भरत व्यास, भाजपा सावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, प्रशासक मुकेश गुर्जर, दशरथ मेनारिया, मदन सिंह भाटी, ग्राम विकास अधिकारी मुबारिक खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।