BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 5:21 pm
KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ, ग्राम पंचायत भरभड़िया में हुआ लाइव प्रसारण, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार और सशक्त आजीविका का संबल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत सरकार की विकसित भारत जी-राम जी योजना (गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) का राष्ट्रीय शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभड़िया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि नई योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थायी आजीविका विकसित करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक परिहार ने बताया कि योजना के तहत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और जल संरक्षण व ग्रामीण विकास कार्यों से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और ग्राम विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में योजना के उद्देश्यों, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजना को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा जॉब कार्डधारी श्रमिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE