गुना जिला कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर नीट पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के गबन जैसे राष्ट्रीय स्तर के घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस ने प्रदेश में युवाओं की हताशा, महाकाल लोक में भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उनके परिवार से जुड़े जमीन सौदों पर गंभीर सवाल खड़े किए। जिला कांग्रेस ने कहा खाद की किल्लत के चलते लाइन में लगे आदिवासी महिला भूरियाबाई और किसान भागवत किरार की मौत की न्यायिक जांच क्यों नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी।
यूरिया और डीएपी की खुलेआम कालाबाजारी पर रोक लगाने और सार्वजनिक स्टॉक घोषित करने उर किसानों को खाद बिजली सुगमता से उपलब्ध कराने में प्रशासन क्यों नाकाम है जिले के 247 सरकारी मंदिरों की कीमती जमीनों को प्रशासनिक नियंत्रण और नीलामी के नाम पर हड़पने की तैयारी क्यों की जा रही है मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े जमीन सौदों व मास्टर प्लान के कथित रिश्तों की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई जाती।
स्थानीय मुद्दों पर भी भाजपा सरकार की घेराबंदी प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गुना जिले के स्थानीय मुद्दों पर भी भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की है।