रतलाम। आज का दिन कला प्रेमियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा जब मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय जगदीश देवड़ा ने सोनी आर्ट गैलरी, रतलाम में पधारकर स्थानीय कलाकार सोनू सोनी द्वारा बनाई गई अद्भुत कलाकृतियों का अवलोकन किया।
सोनू सोनी ने भगवान की विभिन्न प्रतिमाओं को अपने हाथों से लकड़ी पर उकेरकर एक अनोखी और दिव्य प्रस्तुति दी है, जिसे देख कर उप मुख्यमंत्री महोदय अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, ष्इन प्रतिमाओं में सिर्फ चित्रण नहीं, बल्कि भावना और श्रद्धा भी समाहित है। कलाकार ने अपने हाथों से इन्हें गढ़कर जन-जन तक भक्ति का संदेश पहुँचाया है।
माननीय देवड़ा ने इस अद्वितीय कला की खुले मन से सराहना की और इसे देश-विदेश तक पहुँचाने की बात कही, जिससे रतलाम की यह सांस्कृतिक धरोहर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ सके। यह अवसर न केवल स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि रतलाम की पावन भूमि पर कला और संस्कृति के इस अद्भुत संगम ने सभी उपस्थित जनों के मन को भी छू लिया।