भौरासा। नगर भौंरासा से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पांदा जागीर में लगभग 2500 की आबादी है और 1 मई 2025 को ग्राम पंचायत में गांव गैर माता पूजन का आयोजन होने वाला है जिसको लेकर पूरे ग्राम मैं तैयारी चल रही है तैयारी तो चल रही है लेकिन पूरे ग्राम में पानी की समस्या को लेकर हाहाकार भी मचा हुआ है और इस हाहाकार में मेहमान भी पहुंचेंगे। जिसको लेकर पूरे ग्राम पंचायत में पानी की समस्या एक विक्राल रूप लेती जा रही है आने वाला समय और भी भयानक होने वाला है ग्राम पंचायत के सचिव प्रेम सिंह मालवीय द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में 25 ट्यूबवेल लगे हुए हैं एक कुआं है और लगभग पच्चीस सौ की ग्राम पंचायत की आबादी है लेकिन धीरे-धीरे सारे ट्यूबवेल दम तोड़ रहे हैं! इस मामले को लेकर हमारे द्वारा पी.एच.ई विभाग में सूचना कर दी गई है जिस पर गांव में विभाग से अधिकारी भी पहुंचे थे और उनके द्वारा पूरे गांव में निरीक्षण भी किया गया है और इस विकराल पानी की समस्या को जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी देकर गए हैं। आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत पांदा जागीर में महिला उपसरपंच अंजू बाई पति महेश गुर्जर सैकड़ों महिलाओ के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची। जहां पर सरपंच से पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई पर संतुष्टजनक जवाब नहीं मिलने पर सरपंच व सचिव को बाहर बुलाकर महिलाओं द्वारा उपसरपंच के साथ ग्राम पंचायत के मेन गेट पर ताला ठोक दिया गया। ग्राम पंचायत की महिला उपसरपंच अंजू पति महेश गुर्जर ने बताया कि आगामी 1 मई को हमारे यहां पांदा जागीर में गांव गैर माता पूजन का आयोजन है और महिलाएं पूजन में लगी रहेगी वही यहां पानी की समस्या से महिलाओ को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे ग्राम पंचायत पांदा जागीर में 2500 की आबादी है वहीं ग्राम में 25 ट्यूबवेल शासकीय है वहीं एक कुआं भी है फिर भी ग्रामवासियों को जलसंकट से गुजरना पड़ रहा है महिलाओं ने बताया कि हमे दूर दूर से पानी लाना पड़ता है जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्राम के महेश गुर्जर सहित अन्य लोगों द्वारा सभी को निःशुल्क बोरिंग से पानी भी पिलाया जा रहा है पर उससे भी गांव में पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।