BREAKING NEWS
KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 11:08 am
KHABAR : रतलाम में खुली फॉरेसिंक लैब, आपराधिक केसों की जांच के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, 4 जिलों को मिलेगा फायदा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। आपराधिक केसो में कई तरह की होनी वाली फॉरेंसिक जांचे अब रतलाम में होगी। जांच के लिए पुलिस को रतलाम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस फॉरेंसिक लैब का फायदा रतलाम समेत 4 जिलो को मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने फॉरेंसिंक लैब का भोपाल से वर्चुअल शुभांरभ किया।


शहर के विरियाखेड़ी जुलवानिया रोड पर लैब काफी समय पहले बनकर तैयार हो गई थी। संसाधन व स्टाफ की नियुक्ति के बाद इसे विधिवत् रूप से शुभारंभ किया। वर्चुअल शुभारंभ करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महकमे में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार काम कर रही है।


रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआईजी मनोज कुमार, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय अन्य मौजूद रहे।


इन जिलो को मिलेगा फायदा
अपराधिक मामलो में फॉरेसिंक जांचों के लिए पुलिस को पहले इंदौर, सागर व भोपाल में जाना पड़ता था। रिपोर्ट आने में भी समय लगता था। फारेंसिक साइंस लैब का फायदा रतलाम समेत मंदसौर, नीमच और झाबुआ जिले को भी मिलेगा।


यह जांचें होगी
विसरा, सलाइवा और नशीले पदार्थों की जांच की जाएगी। मंदसौर और नीमच जिले में नारकोटिक्स की जांच के सैंपल आते हैं। इन दोनों जिलों के नारकोटिक्स सैंपल की जांच भी यहीं पर होगी।


डीआईजी मनोजसिंह ने बताया जटिल व गंभीर अपराध में उनमें त्वरित न्याय मिले है। इसलिए जिलो में लैब खोली जा रही है। 50 प्रतिशत स्टॉफ की पूर्ति हो चुका है। लैब में 3.10 करोड़ रुपए के उपकरण लगाए गए हैं। बनाने में 3.66 करोड़ खर्च हुए है। प्रारंभिक रूप से बायोलॉजिकल, टॉक्सिकोलॉजी, कैमिकल जांच होगी। आगे इसे और बढ़ाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE