BREAKING NEWS
KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बरसात में सर्पदंश से न घबराएं, तुरंत.. <<     BIG NEWS : अफीम तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, मनासा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थी.. <<     KHABAR : किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, खाद-बिजली और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 2:19 pm
BIG NEWS : अमित शाह शिव अवतार, पं. प्रदीप मिश्रा के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, कांग्रेस ने कहा- शिव का अपमान नहीं, यह सनातन पर चोट, बीजेपी ने दिया ये जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शिव का अवतार बताया है. पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने उनके बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है तो वहीं बीजेपी उनके समर्थन में नजर आ रही है।


भगवान शिव का अपमान नहीं, यह सनातन पर चोट
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भगवान शिव, शिव हैं३ सदा शिव हैं, उनका तो कोई अवतार नहीं हो सकता. यह पूरा का पूरा मामला यह भगवान शिव का अपमान है. मैं कहता हूं पंडित जी कथा करें३जो करना हैं करें, सब करें, लेकिन नेताओं को भगवान ना बताएं. सनातन हमारी संस्कृति है. सनातन संस्कृति पर चोट नहीं होना चाहिए।


कांग्रेस के बयान पर बीजेपी के प्रतिक्रिया
वहीं पीसी शर्मा के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ईशान आर ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी कहती है. ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. प्रदीप मिश्रा की अपनी भावना है, जो उन्होंने उजागर किया है. इस पर इस बयानबाजी की आवश्यकता नहीं है. यह उनकी अपनी इच्छा है. पंडित जी जो वह चाह रहे हैं वैसा कह रहे हैं।


अमित शाह की भगवान शिव से तुलना
गौरतलब है कि मधेपुरा के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि हमारे भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी शिव का एक रूप हैं. उनकी मौनता और शांति के बाद उनका तांडव जरूर देखने को मिलेगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन आतंकियों का अंत होगा।


प्रदीप मिश्रा के बयान पर विवाद
पंडित प्रदीप मिश्रा ने आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने जाति नहीं देखी, बल्कि हिंदू होने के आधार पर लोगों को निशाना बनाया. उन्होंने एक नवविवाहित युवक का उदाहरण दिया, जिसकी शादी को मात्र आठ दिन हुए थे और कश्मीर घूमने गए इस युवक को गोली मार दी गई. वहीं अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE