रतलाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध रतलाम जिले में लगातार जारी है। सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर शनिवार को सैलाना बंद रहा। सुबह से व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखा।
दोपहर बाद हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आतंकवाद का पुतला फूंका। वहीं रतलाम में आज शाम सनातन सोशल ग्रुप दिवंगतों को श्रद्धांजलि देगा।बता दें कि, पहलगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत को लेकर पिछले तीन दिनों से रतलाम शहर समेत जिले में विरोध जारी है। आज रतलाम के सैलाना में सर्व हिंदू समाज की आव्हान पर नगर पूरी तरह से बंद रहा।
दुकानदारों व व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखा। दोपहर बाद हिंदूवादी संगठन व समाजजन राजवाड़ा चौक पर एकत्र हुए। यहां से हाथों में तिरंगा थाम जुलूस के रूप में सैलाना थाना परिसर पहुंचे। यहां एसडीएम मनीष कुमार जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।शुक्रवार रात एआईएमआईएम संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुस्लिम समाजजनों ने रतलाम में मुस्लिम क्षेत्रों में कैंडल मार्च निकाला। दिवंगतों को श्रद्धांजलि थी।
आतंकी हमले में बलिदान देने वाले लोगों को सनातन सोशल ग्रुप शनिवार शाम 6 बजे कालिका माता मंदिर परिसर में श्रद्धाजंलि देगा। सनातन सोशल ग्रुप सरंक्षक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित शहवासियों से एकत्र होने का आव्हान किया है।