BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 12:53 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर एवं एसपी ने की आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्‍तृत समीक्षा, बोले- जिले में आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के पुख्‍ता इंतजाम सुनिश्चित करें, सोशल मीडिया पर बनाए रखे कड़ी नजर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन के पुख्‍ता इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाए। सभी विभाग आपदा प्रबंधन के नजरिए से आवश्‍यक संसाधन, साधन, उपकरण, मशीनरी आदि को सूचीबद्ध कर, उनकी आवश्‍यकता पड़ने पर तत्‍काल उपलब्‍धता सुनिश्चित हो। ऐसी व्‍यवस्‍थाएं कर लें। 
यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को जिले में पुलिस, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो, राजस्‍व अधिकारियों और जिला अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक में जिले में शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था संबंधी बैठक में सभी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कलेक्‍टर ने आपदा प्रबंधन का जिला स्‍तरीय ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने सभी अस्‍पतालों में आवश्‍यक दवाईयों और स्‍टॉप की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होने आपात स्थिति में अस्‍पतालों और अन्‍य अत्‍यावश्‍यक सेवाओं वाले कार्यालयों में बिजली की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने नगरीय निकायों को शहरों में पब्लिक उनाउंस सिस्‍टम की व्‍यवस्‍था करने तथा नीमच में एयर सायरन स्‍थापित करने के निर्देश भी दिए। 

कलेक्‍टर ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सूचना तंत्र को विकसित करने के निर्देश भी कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटो को दिए। उन्‍होने आपदा प्रबंधन साधनों, उपकरणों की चेकलिस्‍ट तैयार कर, उनकी आपदा की स्थिति में तत्‍काल उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने आपदा प्रबंधन के लिए आवश्‍यक मानव संसाधन की उपलब्‍धता की पूर्व तैयारियां करने, शस्‍त्र लायसेंसियों और शस्‍त्र दुकानों का सत्‍यापन, विस्‍फोटक भंडार ग्रहों का सत्‍यापन कर, उन्‍हें बगैर सूचना के विस्‍फोटक सामग्री का किसी को भी विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद करने, पेट्रोल पम्‍पों से खुले बोतलों में पेट्रोल का विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद करने, पेट्रोल पम्‍पों, बैंक एटीएम आदि पर सुरक्षा गार्ड, फायर सेफ्टी के संसाधनों को सूचीबद्ध कर आपदा की स्थिति में उनकी उपलब्‍धता सुनिश्चित करने, कम्‍यूनिकेशन प्‍लान बनाने, होटल, लॉज, धर्मशाला, मेरिज गार्डन पर संदिग्‍ध व्‍यक्तियों का सत्‍यापन करवाने के संबंध में विस्‍तार से निर्देश दिए। उन्‍होने सोशल मीडिया के लिए पुलिस विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करने की सभी से अपील भी की और अधिकारियों से सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होना पाये जाने पर वरिष्‍ठ अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE