BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 6:20 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से लिया आशीर्वाद, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को निंबाहेड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान नव नियुक्त उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, गोपाललाल आंजना और गोपाल जाट, महासचिव मनोज पारख एवं नुसरत खान, तथा सचिव गोवर्धनलाल आंजना और जुगल किशोर धाकड़ का कांग्रेस मफलर ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, जनहितैषी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों के लिए कार्य करती रही है। सभी पदाधिकारी संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान भेरूलाल पारीक, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, राजेश सांड, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE