BREAKING NEWS
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 6:06 pm
KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई नहीं होने से किसानों की बढ़ी चिंता, सूखे पड़े खेत, नमी के अभाव में खरीफ फसलों की बुवाई अटकी, अच्छी बारिश का इंतजार, पढ़े खबर 

Share On:-

भादसोड़ा। जून माह समाप्त होने और जुलाई शुरू होने के बावजूद क्षेत्र में अब तक संतोषजनक मानसूनी बारिश नहीं हुई है। पर्याप्त वर्षा के अभाव में खेत सूखे पड़े हैं और खरीफ फसलों की बुवाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

हर वर्ष जून के अंतिम सप्ताह तक किसान सोयाबीन, मक्का, उड़द सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से खेत तैयार होने के बावजूद बुवाई का कार्य रुका हुआ है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से किसान बीज डालने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं।

किसान मोहन सुथार ने बताया कि कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। समय पर मानसून सक्रिय नहीं होने से खेती का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो बुवाई में और देरी होगी, जिससे फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और किसानों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।

वहीं किसान राधे सुथार ने बताया कि किसान रोज मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। आसमान में बादल तो दिखाई देते हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से खेतों में आवश्यक नमी नहीं बन पा रही है। ऐसे में किसान मानसून की मेहरबानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ फसलों की समय पर बुवाई बेहतर उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बारिश में अधिक विलंब होने पर फसलों की पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका रहती है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE