BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 6:33 pm
NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस, गौशाला में हरा चारा खिलाकर दी दीर्घायु की कामना, संगठन को बताया सशक्त नेतृत्व का प्रतीक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांधीनगर स्थित गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी, जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मदन राठौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में निरंतर सशक्त एवं गतिशील हो रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि मदन राठौड़ का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस पर गोसेवा जैसे कार्यक्रम भाजपा की सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित आधारित कार्यसंस्कृति को दर्शाते हैं।

नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों को संगठन का सर्वाेच्च दायित्व मानकर समाजहित में निरंतर सक्रिय रहता है। इसी भावना के तहत गोसेवा कर प्रदेशाध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला एवं नगर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE