चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत आमजन को सरकारी सेवाएं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 3 एवं 4 जुलाई 2026 को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
3 जुलाई को जिले की 14 ग्राम पंचायतोंकृआवंलहेड़ा, खातीखेड़ा, मण्डलाचारण, मिण्डाना, नेगड़िया, नंगावली, चेनपुरिया, एकलिंगपुरा, आकोलाकलां, लेसवा,भगवानपुरा, निकुंभ एवं डेलवास में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। वहीं 4 जुलाई को हथियाना ग्राम पंचायत में विशेष ग्रामीण सेवा शिविर लगाया जाएगा।
इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में भी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए 3 जुलाई को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 53 से 56, निम्बाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड 28-29, बड़ीसादड़ी नगर पालिका के वार्ड 16, कपासन नगर पालिका के वार्ड 16, रावतभाटा नगर पालिका के वार्ड 20 से 25, बेगूं नगर पालिका के वार्ड 21 तथा आकोला नगर पालिका के वार्ड 13 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 6 जुलाई को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड 57 से 60, निम्बाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड 30-31, बड़ीसादड़ी नगर पालिका के वार्ड 17, कपासन नगर पालिका के वार्ड 17-18, रावतभाटा नगर पालिका के वार्ड 26 से 30, बेगूं नगर पालिका के वार्ड 22 तथा आकोला नगर पालिका के वार्ड 14 में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।