BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 7:02 pm
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, चित्तौड़गढ़ के नवरतन जीनगर को मिली राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी, विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा भारतवर्ष की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार (उदयपुर) ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न राज्यों एवं शहरों के अनुभवी, सक्रिय एवं समाजहित में कार्यरत पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई कार्यकारिणी में चित्तौड़गढ़ के संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित प्रदेश के समाजजनों में हर्ष का वातावरण है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण तथा संगठनात्मक विस्तार को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न राज्यों के अनुभवी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं।

कार्यकारिणी में टीकमदास चौहान, भगवानदास ढालिया, बलवंत खत्री, अशोक सोलंकी, नेमीचंद सांखला, जेठमल बोरवाल, मन्नू भाई सिसोदिया, जयंतीलाल, जयराज गोयल, राजेंद्र चौहान, द्वारका प्रसाद डाबी एवं सरोज चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश बागड़ी (दिल्ली) को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सलाहकार मंडल, अनुशासन समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों पर देश के अनेक राज्यों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में किशोर डाबी (पुणे), ताराचंद पंवार (पीसांगन), मनसुख चौहान (पोकरण), राजेश निर्वाण (नरवाणा), किरण बाला जीनगर (उदयपुर) के साथ नवरतन जीनगर (चित्तौड़गढ़) को भी नियुक्त किया गया है।

महासभा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा राष्ट्रीय स्तर पर जीनगर समाज की एकजुटता को और अधिक मजबूती मिलेगी। नई कार्यकारिणी समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों, जनजागरण अभियानों एवं संगठन विस्तार के लिए पूरे देश में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE