चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डा आई एम सेठिया ने भाजपा के संघ के प्रचारक राजस्थान भाजपा संगठन के नवमनोनीत संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भाजपा कार्यालय में भेंट कर उपर्णा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया और व्यक्तिगत संगठनात्मक चर्चा भी की। डॉ सेठिया ने संगठन महामंत्री से राजस्थान राज्य का प्रवास दुर्ग और सांवलिया सेठ के दर्शन के पश्चात प्रारंभ करने का निवेदन किया।
डा सेठिया ने एक दिवसीय जयपुर प्रवास में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक,अमूल डेयरी के प्रबंध निदेशक, डॉ जायेन मेहता भी मुलाकात कर बैंक की रजत जयंती वर्ष में हुई उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया और अमूल डेयरी उत्पाद के बारे में सहकारिता मंत्री को प्रदत्त जानकारी का भी अवलोकन किया।