मनासा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मनासा द्वारा नगर के वरिष्ठ एवं सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करना रहा।
समारोह में क्लब पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सकों को उपरना पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज सघई, डॉ. सुरेश मजेजी, शैलेंद्र पाटीदार, सर्वेश मारू, अर्जुन श्रीवास्तव, अभिषेक डबकरा, विधि पटेल, अपूर्व झवर, मिहिर व्यास, मिली बसेर, वनिशा झवर एवं आयुषी समदानी का सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति निष्ठा से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. के. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष रमेश मुंदड़ा, अध्यक्ष महेश राठी, सचिव अनूप व्यास एवं कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन मंचासीन रहे। बड़ी संख्या में लायन सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन नेमीचंद पाटीदार ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन अनूप व्यास द्वारा व्यक्त किया गया।