नीमच। सेवा एवं संस्कार की भावना से प्रेरित भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा नीमच द्वारा 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों के समाज सेवा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि परिषद द्वारा परिषद परिवार के डॉक्टर सदस्यों तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में मार्गदर्शन देने वाले चिकित्सकों का उनके क्लीनिक एवं नर्सिंग होम पर पहुंचकर दुपट्टा एवं प्रशस्ति शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक जैन, डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. मनीषा चमड़िया, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. विपुल गर्ग, डॉ. स्वप्निल वधवा, डॉ. निलेश पाटीदार, डॉ. अनूप मंगल एवं डॉ. सुरभि मंगल का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद नीमच शाखा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश वर्धानी, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, मनोज माहेश्वरी, अशोक मंगल, संजय डांगी, मधुसूदन खंडेलवाल, आशीष मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।