BREAKING NEWS
KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 6:18 pm
BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला,  संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, भाजपा सरकार पर लगाए महंगाई और किसान विरोधी नीतियों के आरोप, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक मांगलिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय, पंचायती राज एवं विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा एवं आभूषण चोरी प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा तथा जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के समीप नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसौदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, गरीब और व्यापारी सभी वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता तथा डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और आगामी चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत, मंडलम और नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चौपाल और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अभियान चलाएगी। वहीं जिला कांग्रेस महासचिव तुलसीराम पाटीदार ने किसानों को खाद वितरण व्यवस्था और ई-टोकन प्रणाली को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

बैठक को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गणपत पंवार, पूर्व उपाध्यक्ष लियाकत मेव, रामचंद्र करुण, नागूलाल चौहान, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE