नीमच। किसी भी आपात या अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए आज नीमच के संयुक्त तहसील भवन में एक ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। एसडीम संजीव साहू ने बताया कि बैठक में सीएमओ, सीओ, स्वास्थ्य अधिकारियों, पुलिस विभाग और अन्य विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों को किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के लिए भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुरक्षा के तमाम संसाधन और उपायों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है।
बताते चलें कि बीती कल मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नीमच में जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर जरूरी निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले में आज एसडीएम संजीव साहू द्वारा ब्लॉक स्तर पर समन्वय बैठक रखकर आवश्यक निर्देश दिए गए।