देवास। एक्स मेन वेलफेयर सोसाइटी के तहत भारतीय सेना से रिटायर्ड अफसरों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं उन्होंने बताया कि जो युद्ध की स्थिति बनी है उसमें भारत की विजय हो और हमारे जवान सुरक्षित रहें इसको लेकर हमने यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है और भगवान से यही प्रार्थना की है कि हम इस युद्ध में विजय हो। वहीं उन्होंने देश में चल रही स्थिति को लेकर भी सभी देशवासियों से अपील की है की आर्मी जवानों के किसी प्रकार के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना करें और ब्लैकआउट अगर होता है तो उसकी पूरी तरह पालन करें।