अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शनिवार को जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह कदम भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए उठाया गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।
स्वास्थ्य, गृह, ऊर्जा, नगरीय विकास, पंचायत और जल संसाधन समेत सभी प्रमुख विभागों के कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में मौजूद रहना होगा। कर्मचारियों को छुट्टी केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएगी।
विशेष परिस्थितियों में स्वयं या परिवार में विवाह, प्रसूति, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या अन्य अप्रत्याशित घटनाएं शामिल हैं। इन स्थितियों में जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तर पर विभाग के सचिव से अनुमति लेनी होगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।