BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 3:30 pm
BIG NEWS : भारत-पाक में जंग के बीच बड़ी सौगात, एयर इंडिया भोपाल से शुरू करेगा नई फ्लाइट, इधर विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग से देश भर में अलर्ट है। कई राज्यों के एयरपोर्ट को कुछ समय तक बंद करने के निर्देश देने के बाद सेना ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इस युद्ध का घरेलू फ्लाइट पर असर नहीं हुआ है। जल्द ही भोपाल से मुंबई के लिए जाने वाली फ्लाइट जल्द शुरू की जाएगी। वहीं ग्वालियर में आज से ही उड़ानें शुरू हो गई हैं।


1 जून से शुरू होगी भोपाल-मुंबई फ्लाइट
भोपाल-मुंबई के लिए हवाई यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। एयर इंडिया 1 जून से भोपाल-मुंबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू कर रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके लिए स्लॉट भी अलॉट कर दिया है।  


विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते पिछले तीन दिन से ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से उड़ाने रद्द कर दी गयी थी। लेकिन आज से उड़ानो का आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया है। दूसरी ओर विमानन तल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लोगों का कहना है कि जो अभी हालात हैं वह सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त जो संघर्ष चल रहा है, युद्ध जैसे हालात हैं और इन हालात में जो इंतजाम सुरक्षा बलों को और प्रशासन को सरकार को करना चाहिए वह किये जा रहे हैं। इस वक्त हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी है कि सरकार की मदद करें।सेना और सरकार जो कुछ कर रही है, जो निर्देश दे रही है, जो गाइडलाइन जारी कर रही है उसका पालन करना चाहिए। कुछ यात्रियों का यह भी कहना है कि भारत-पाकिस्तान के हमले का मजबूती से जवाब दे रहा है। ऐसे में सभी स्थिति को देखने के बाद एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हुई है।इसको लेकर काफी खुशी है।


एयरफोर्स स्टेशन से लगा हुआ है ग्वालियर एयरपोर्ट 
आपको बता दें कि ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन ग्वालियर एयरपोर्ट से लगा हुआ है। यही वजह है की सुरक्षा की दृष्टि से ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ाने रद्द कर दी गई थी। इसका खुद का रनवे नहीं है।वह ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन का रनवे उपयोग करता है। ऐसे में सभी स्थिति को परखने के बाद एक बार फिर से दिल्ली,मुम्बई,बेंगलुरु सहित अन्य जगहों के लिए उड़ाने शुरू हो गयी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE