देवास। जिला न्यायालय में आज शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जहां पर कई प्रकरणों का निराकरण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा रहा है। आपको बता दें की जिला न्यायालय में आज सुबह नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं शस्त्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया इस दौरान वहां पर कई मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में जल बिजली संपत्ति पारिवारिक वाद-विवाद का समझौता कराया जा रहा है। जिसमें जिले भर से यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।जिला एवं स्वास्थ्य न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा ने आमजन से अपील की है की लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण कराए।