BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 4:23 pm
KHABAR : मालवा के मंदसौर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में विवाद, पोस्टर में आंबेडकर-गांधी की फोटो छोटी लगाने पर भीम आर्मी में आक्रोश, पीसीसी चीफ से मांगी माफी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रैली के प्रचार पोस्टर और फ्लेक्स में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की फोटो कांग्रेस नेताओं के फोटो से छोटी दिखाई गईं। जिससे नाराज भीम आर्मी ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की है। 9 मई को निकलने वाली थी रैली, विवाद के चलते कैंसिल हो गई। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह महापुरुषों का अपमान है। 
पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी से सार्वजनिक माफी की मांग की है। सूर्यवंशी ने याद दिलाया कि पिछले दिनों भी एक रैली के दौरान जीतू पटवारी ने बाबा साहेब की तस्वीर का अनुचित प्रदर्शन किया था, भीम आर्मी ने मांग की है कि संविधान बचाओ रैली में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को सर्वाेच्च स्थान दिया जाए। 
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जय भीम, जय बापू, जय संविधान का नारा तो देती है, लेकिन उनके कार्य विपरीत हैं, उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर महापुरुषों का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपनी सोच नहीं बदलेगी और महापुरुषों का सम्मान नहीं करेगी, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE