BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 4:29 pm
KHABAR : ऑपरेशन सिंदूर के लिए बजरंगबली से प्रार्थना, सैनिकों की सुरक्षा के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से देशभर में अलर्ट है। पड़ोसी देश की ओर से हर किए जा रहे ड्रोन के हमले का हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालांकि सीमा पर डटे जवानों की हर किसी को चिंता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वजह से उनकी सुरक्षा और सलामती के लिए गुना के हनुमान मंदिर में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और देश के वीर जवानों के लिए वीरों के वीर हनुमान से प्रार्थना की। 


देशभक्ति के नारों से गूंज उठा मंदिर 
लोगों ने भारतीय सेना का साहस और पराक्रम बनाए रखने और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की प्रार्थना की। जिससे वह भविष्य में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। हनुमान चालीसा पाठ के बाद मंदिर परिसर “टेकरी सरकार की जय”, “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। वहां मौजूद लोगों का जोश और देशभक्ति देखते ही बन रहा था।


ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी
पहलगाम घटना के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के जिन आतंकवादियों को मार गिराया था, उसका नाम सामने आ गया है। सेना के एयर स्ट्राइक में 5 बड़े आतंकी मारे गए थे। इनमें मुदस्सर खादियान, खालिद, हाफिज जमील, यूसुफ अजहर और हसन खान का नाम शामिल हैं।


जैसलमेर में मिली मिलाइलनुमा चीज
जैसलमेर के भणियाणा में मिसाइल जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु मिली है। सांकड़ा थाना पुलिस और जैमला के सरपंच अमानाराम मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक ये मिसाइलनुमा चीज मंजूरदीन के घर के आंगन में गिरी, जिससे आसपास की तारबंदी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सुबह-सुबह हुए विस्फोटों के बाद हुई। न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक बाड़मेर में भी पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया है। जैसलमेर और पोखरण से भी इसी तरह के टुकड़े और मलबा बरामद किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE