अशोकनगर। राष्ट्रीय स्तर पर जारी अलर्ट के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन बैठक आयोजित हुई। शनिवार को कलेक्टर ने नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जिले के अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
ब्लड बैंक में सभी रक्त समूहों की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और संचार व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक जैन ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ सामग्री पर तत्काल कार्रवाई होगी। अफवाहों को रोकने और जनता को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में सिविल डिफेंस प्लान 2025 की प्रस्तुति दी गई। इसमें नियंत्रण कक्ष, वार्डन सेवाएं और साइबर एडवाइजरी की विस्तृत कार्ययोजना शामिल है। आपदा स्थिति में एनएसएस, एनसीसी और सिविल स्वयंसेवकों की मदद से राहत कार्य किए जाएंगे। मॉक ड्रिल और चेतावनी सायरन की व्यवस्था भी की जाएगी।