BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<     KHABAR : सावधान! जर्जर भवनों में प्रवेश जानलेवा,.. <<     NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 6:41 pm
KHABAR : उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने ग्राम पोनासा में अमृत सरोवर का किया भूमि पूजन, एक-एक खेत में मां नर्मदा का पानी पहुंचेगा, प्रभारी मंत्री देवड़ा, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने बागली विकासखण्‍ड के ग्राम पोनासा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया। इस दोरान ग्राम पोनासा की सरपंच अरुणा भारत सिंह सेंधव सहित ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत वंदन किया। आपको बता दें की पोनासा में अमृत सरोवर 25 लाख रूपये की लागत से बनाया जायेगा। अमृत सरोवर का क्षेत्रफल 10 हजार स्क्वायर मीटर तथा पानी भराव की क्षमता लगभग 25 हजार क्यूबिक मीटर होगी। तालाब निर्माण से कालिसिंध नदी के बेस फ्लो मे भी बढ़ोतरी होंगी।इस अवसर पर हाटपीपल्‍या विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत ज्‍योति शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि जल का जीवन में बहुत महत्व है। जब पीने का पानी नहीं मिलता तब हमें पानी की कीमत पता चलती है। पानी देखकर सभी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में एक-एक खेत में मां नर्मदा का पानी पहुंचेगा, जिससे किसान साल में तीन फसल ले सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE