नीमच। जावद में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अगुवाई में यह यात्रा सीएम राइज स्कूल से शुरू हुई जो जावद के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत गूंजते रहे और भारत माता की जय के नारे लगे। कार्यक्रम में एसडीएम प्रीति संघवी, तहसीलदार, सीईओ और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विधायक सखलेचा ने इस अवसर पर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से देशभक्ति की भावना को दिल में संजोए रखने की अपील की। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन देशभक्ति की भावना को जागृत करने और भारतीय सैनिकों के साहस का सम्मान करने के उद्देश्य से किया गया।