BREAKING NEWS
BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 5:07 pm
KHABAR : संस्था बीआर फाउण्डेशन ने चलाया सकोरा विथ सेल्फी अभियान, आमजन को वितरित किए पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा/नीमच। भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीवजंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराएं। ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर मध्य प्रदेश की संस्था बीआर फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु पक्षियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को नीमच जिले के मनासा में आम लोगों में निःशुल्क सकोरे वितरित किए एवं सार्वजनिक प्रशासनिक जगह पर लगाएं गए।
कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल चौराहा से संस्था के संरक्षक एडवोकेट भैरू प्रसाद परमार एवं समाजसेवी अश्विनी सोनी ने हरी झंडी दिखाकर की गई। वहीं आम लोगों में पक्षियों को पानी पीने के लिए निःशुल्क सकोरे दिए गए। सकोरे के साथ आयुर्वेदिक पौधों की बीज भी दिए गए। ताकि बरसात के मौसम में सकोरे में बीज लगाकर अंकुरित किए जा सके। वहीं आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए समझाइस दी गई। वहीं पुलिस थाना, कोर्ट परिसर, तहसील कार्यालय, पीजी कॉलेज, साई कॉलोनी, सरकारी अस्पताल सकोरे लगाएं गए। संस्था पिछले 6 वर्षों से शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक एडवोकेट भैरूप्रसाद परमार का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, समाजसेवी आयुश विजयवर्गीय जिलाध्यक्ष समीर मंसूरी, कमलेश भमरोटा, सुनील सोलंकी, प्रकाश बामनिया, नितिन धावरी, आयुषी अरोड़ा, अंतिम सेन, सफलता मुजावदिया, रेखा चौधरी, किंजल वसिटा, साक्षी राव, शिल्पा शेटीया, हेमंत चौहान, विष्णु मालवीय, संतोष सूर्यवंशी, समीर मंसूरी, संजय अहिरवार, मनोज राव, कुशल मालवीय, हेमंत मेघवाल, मनीष सूर्यवंशी, राजेश कुमार, राजेंद्र परमार आदी बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE