नीमच। जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नीमच मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर विनय वर्मा और नोडल अधिकारी मनीष यादव ने मरीजों और उनके परिजनों को हाइपरटेंशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
16 जून तक चलेगा अभियान
डॉक्टरों ने बताया कि 17 मई से 16 जून तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की बीपी और शुगर की जांच की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हाइपरटेंशन के लक्षणों की पहचान, बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।