खरगोन। ठीकरी नगर के मस्त हजरत खलील मस्तान जिन्हें ठीकरी का बब्बर शेर कहा जाता हे सन दो हज़ार इक्कीस मे आपने इस दुनिया से पर्दा कर लिया था आपका मजार बाबा फकरुद्दीन रहमतुल्लाह अलेह आसताने के पास जिसे नगर मे पीर बाबा की बेड़ी कहा जाता हे वहा बनाया गया हे सन दो हज़ार बाइस से हजरत खलिल मस्तान के आस्ताने पर तीन दिवसीय उर्स का आयोजन, किया जा रहा हे इसी के तहत इक्कीस मई को मस्तान के अस्ताने पर चादर शरीफ पेश की गई ओर लंगर का एहतमाम किया गया वही बाइस मई की रात को मेहफिले शमा रखी गई जिसमे मुंबई के युसूफ शोला कव्वाल पार्टी और यूपी आगरा के शब्बू शादाब शाबरी कव्वाल पार्टी न अपने बेहतरीन कलाम से लोगो का मन मोह लिया वही जब कव्वाल युसूफ शोला ने हजरत खलील मस्तान पर कलाम एक ही शेर बब्बर शेर पड़ा तो सामाइन झूमने लगे और कव्वाल पर झूमते हुए नोटों के नजराने पेश करने लगें वही कमेटी की ओर से कांग्रेस के युवा नेता पलास जयसवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष, डॉक्टर जावेद खान कसरावद से आए पत्रकार अबरार पठान स्थानीय, पत्रकार मोहम्मद युसूफ खान मस्तान के भांजे अब्दुल कुरेशी ओर बाहर से आए मेहमानों का साफा बांधकर इस्तकबाल किया गया रात दस बजे शुरु हुआ कव्वाली का प्रोग्राम अल सुबह तक चलता रहा।
जिसे मर्द हजरात के साथ ही बड़ी तादात मे खवातीन हजरात ने भी समात किया। वही कमेटी के सदर रिजवान खान ने पुलीस प्रशासन नगर परिषद और नगर और क्षेत्र वासियों को उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया, बता दे की ये मस्तान का चौथा उर्स हे।